फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: भाजपा नेता से परेशान व्यवसाई ने की आत्महत्या, आरोपी का तोड़ा गया मकान

Sat, 15 Nov 2025 07:27 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला मंदसौर

सार

भाजपा नेता से परेशान प्रापर्टी व्यवसाई ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रशासन ने नेता के घर को गिरा दिया। साथी ही भाजपा ने पार्टी से निष्काशन की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
करीब 5 घंटे तक शव रखकर सड़क पर बैठे रहे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के सुवासरा में प्रापर्टी व्यवसाई मनीष व्यास द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें मृतक ने भाजपा नेता अमजद पठान से 54 लाख रूपए लेना बताया। अमजद पठान द्वारा रुपए देने में टालमटोल करने से परेशान होकर मनीष ने आत्महत्या का कदम उठाया।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू संगठनों और मृतक मनीष के परिजनों ने सुवासरा चौपाटी पर शव रखकर आरोपी अमजद पठान को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अलावा लोगों का कहना है कि  उसकी अवैध संपत्तियों को भी गिराया जाए। 

लोगों के आक्रोश व प्रदर्शन स्थल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने दोपहर करीब 12 बजे आरोपी अमजद का शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद प्रशासन की समझाइश पर प्रदर्शनकारी माने। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोपहर करीब 3:30 बजे धरना समाप्त किया। 
विज्ञापन



यह है मामला
शुक्रवार शाम सुवासरा ग्राम निवासी मनीष व्यास ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट लिखा मिला। इसमें लिखा था कि अमजद पठान ने खेत दिलाने के नाम पर 54 लाख लिए थे लेकिन उसने खेत नहीं दिलवाया और रुपए वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा। उसके बाद अमजद सुवासरा से गायब हो गया।  सब लोगों का कर्जा निपटाना है। जब भी अमजद या उसके भाई आजाद से पैसे मांगे जाते हैं वो  टालते हैं।  इन्हीं बातों से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता अमजद पठान सहित उसके भाई आजाद और पिता शेर जमाल के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:इंजीनियर के बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से मांगी 50 लाख की फिरौती; क्या है कोटा कनेक्शन?

आरोपी अमजद को भाजपा ने किया निष्कासित
इस घटना के बाद शनिवार दोपहर भाजपा जिला कार्यालय से आरोपी अमजद पठान को निष्कासित कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुंची है। इस वजह से निष्काशन की कार्रवाई की जाती है। 

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें