फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 35 यात्री घायल; प्रयागराज से बड़ौदा लौट रहे थे सभी

Tue, 18 Feb 2025 04:29 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री बस की खिड़कियों और आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकले। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में मदद की।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस की खिड़कियों से बाहर निकले यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हरिपुरा गांव के निकट प्रयागराज से बड़ौदा जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे में बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए। जिसमें से 11 गंभीर घायलो को मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ से लौटकर गुजरात जा रही यात्री बस क्रमांक एपी 06 बी 7900 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा के निकट तड़के करीब 4 बजे अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में 35 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस टिम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से गरोठ के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर सामान्य घायलों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मंदसौर के लिए रेफर कर दिया। शामगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस प्रयागराज से बड़ौदा की नियमित यात्रा पर थी। यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज गति व लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। पुलिस ने घायलों के कथनों के आधार पर बस चालक हामिद पिता मोहम्मद भाई बोहरा निवासी खुशबू नगर आणंद गुजरात के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 

हादसे में घायल यात्रियों की सूची इस प्रकार है:

  • जया पति विष्णु पटेल (45)
  • रमेश चंद्र पटेल पिता देसाई भाई पटेल (65)
  • दिलीप भाई पिता केसर भाई पटेल (65)
  • हंसाबेन पति श्याम भाई पटेल (68)
  • इंदिरा बेन पति कांतिभाई पटेल (68)
  • रूपल बेन पति रमेश भाई पटेल (50)
  • कीरीट पिता अन्नू भाई (31)
  • शांतिलाल पिता पुष्पा भाई बुनकर (50)
  • लक्ष्मण सिंह पिता हांना भाई बुनकर (50)
  • रतन सिंह पिता दिशा सिंह बुनकर (78)
  • सोहन पिता रमेश भाई पटेल (18)
  • रूपल पटेल पति राजेश भाई पटेल (48)
  • लक्ष्मण सिंह पिता तंवर सिंह (69)
  • दामिनी पति महेंद्र पटेल (50)
  • इंदिरा बेन पति कांताबाई पटेल (65)
  • शारदा बेन पति लक्ष्मण सिंह (60)
  • शांतिलाल पिता मानाभाई बुनकर (62)
  • कल्पेश पिता जयराम भाई पटेल (53)
  • शिल्पा बेन पति कल्पेश पटेल (50)
  • महेंद्र भाई पिता फ़ता भाई (62)
  • महेंद्र पिता विठ्ठल भाई पटेल (52)
  • यश कुमार पिता रमेशचंद्र शाह (60)
  • भाना भाई पिता गंगा भाई बुनकर (60)
  • जयेश कुमार पिता रमेश चंद्र (60)
  • हामिद भाई पिता मोहम्मद भाई (60)
  • रतन भाई पिता वीरभाई बुनकर (60)
  • चंदू भाई पिता भगवान दास पटेल (66)
  • भारत भाई पिता रमन भाई पटेल (55)
  • लक्ष्मी बाई पति अशोक भाई शाह (40)
  • हंसाबेन पति हाजाराम भाई पटेल (68)
  • सुमित्रा बेन पति पुरुषोत्तम भाई पटेल (55)
  • अमीषा बेन पति अनिल पटेल (38)
  • बस चालक हामिद भाई पिता मोहम्मद भाई बोहरा

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें