फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: एलवी महादेव के दर्शन करने आए युवक की नदी में डूबकर मौत, राजस्थान में इस जिले का था निवासी

Fri, 24 May 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले में नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के एलवी महादेव मंदिर दर्शन करने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला। नाहरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एलवी महादेव के दर्शन करने आए युवक भेरूलाल पिता किशनलाल सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भेरूलाल और उसका दोस्त झालावाड़ (राजस्थान) में किसी होटल पर काम करते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह दोनों एलवी महादेव घूमने आए थे। नदी पार करते वक्त भेरूलाल पिता किशनलाल नाम का युवक गहरे पानी में चला गया। उसके साथ आए दोस्त ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। नदी में काम कर रहे मछुआरों ने युवक की तलाश शुरू की।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मृतक का शव नदी से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची नाहरगढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें