फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर: शराब सस्ती हुई तो गांव में लगी भीड़, कंट्रोल करने पुलिस ने भांजी लाठियां

Fri, 25 Feb 2022 02:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मध्य प्रदेश के मंदसौर के झार्डा गांव में शराब सस्ती होने से भीड़ लगी है। भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस को लाठियां चलाना पड़ी। दरअसल शराब ठेकेदार ने स्टॉक क्लीयर करने कम दाम में शराब बेचना शुरू कर दिया था। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद मची भगदड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
पुलिस की लाठियों से बचने में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के झार्डा गांव में शराब लेने वालों की लंबी कतार लग गई। कारण था कि वहां शराब कम कीमतों पर मिल रही थी। भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस को लाठियां चलाना पड़ी। दरअसल शराब ठेकेदार ने स्टॉक क्लीयर करने कम दाम में शराब बेचना शुरू कर दिया था। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद मची भगदड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
गुरुवार को मंदसौर के एक शराब ठेकेदार द्वारा सस्ती शराब बेचने की खबर लगते झार्डा गांव की एक शराब दुकान पर कई गांव के लोग वहां पहुंच गए। भीड़ संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। शराब खरीदने के लिए लोगों ने दुकान के आसपास बेतरतीब ढंग से अपनी गाड़़ियां खड़ी कर दीं और शराब पाने के लिए लाइन में लग गए। मगर जिन लोगों को लाइन में लगने पर शराब खत्म होने का आशंका हुई तो वे लाइन से अलग काउंटर पर पहुंचने लगे। इससे भीड़ काउंटर पर जमा हो गई और शराब की दुकान से पुलिस को फोन कर मदद मांगी गई।

चौकी प्रभारी संदीप मौर्या ने बताया कि शराब की दुकान पर भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस वहां पहुंची थी और भीड़ तो तितर बितर किया था। गौरतलब है कि अप्रैल से शराब के नए ठेके होना है, जिसमें सरकार बड़े समूह की जगह छोटे-छोटे समूह को ठेके देने की नीति लाई गई है। इसलिए पुराने ठेकेदारों ने बचा हुआ स्टॉक खत्म करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें