फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: गांधी सागर घूमने जा रहे विद्यार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 38 छात्र छात्राएं घायल, चार गंभीर

Thu, 01 Feb 2024 09:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर

सार

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गांधी सागर डेम भ्रमण करने जा रहे विद्यार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कई छात्र घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चार छात्रों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
मंदसौर में स्कूली विद्यार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिले के गांधी सागर में स्कूली छात्रों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी खा गई। इसमें चार छात्र गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें गांधीसागर में प्राथमिक उपचार कर राजस्थान के झालावाड़ अस्पताल रेफर किया है। यह सभी छात्र गांधीसागर डेम घूमने आए थे तभी ये हादसा हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनासा तहसील के ग्राम चौकड़ी के शासकीय हाई स्कूल के छात्र छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर गांधीसागर के लिए निकले थे। सभी छात्र ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। गांधीसागर में डेम के निकट संतुलन बिगड़ने से अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 14 सीए 8454 पलट गई। हादसे में 38 छात्र छात्राएं घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गांधीसागर स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से गंभीर घायल चार छात्रों वर्षा पिता बंसीलाल धाकड़ (14), हिमांशु पिता शंकरलाल धाकड़ (15), निकिता पिता दिनेश बैरागी (15), अरविंद पिता बाबूलाल धाकड़ (13) को झालावाड़ रेफर किया गया हैं। गांधी सागर थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर गौरव लाड़ ने बताया की ट्रॉली में 61 छात्र छात्राएं सवार थे। वहीं स्कूल स्टाफ के 4 सदस्य बाइक से इनके साथ ही चल रहे थे। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ और बच्चों को ले जाने के लिए बस या अन्य वाहन की सुविधा मुहैया क्यों नहीं करवाई गई। यह जांच का विषय हैं। अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज जारी है।

स्कूल प्राचार्य को किया निलंबित
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने चौकड़ी के शासकीय हाई स्कूल के प्रिंसिपल प्रकाश धाकड़ को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर हादसे में स्कूल के प्राचार्य की लापरवाही सामने आई है। क्योंकि प्राचार्य ने इस तरह घूमने जाने के संबंध में किसी भी तरह से विभागीय प्रशासनिक स्वीकृति नहीं ली थी। इतना ही नहीं नियम विरुद्ध सभी विद्यार्थियों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर ले जाया गया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी नीमच सीके शर्मा का कहना है कि हादसे की जानकारी मिलते ही चौकड़ी हाईस्कूल के प्राचार्य प्रकाश धाकड़ को निलंबित कर दिया गया है। उनके द्वारा किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की जांच की जा रही है आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें