फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: दस्तक अभियान के तहत बांट दी एक्सपायरी डेट की दवाई, गनीमत रही किसी को पिलाई नहीं गई

Sat, 20 Jul 2024 09:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

चार से पांच स्थानों से शिकायत के बाद दवाइयां वापस मंगा ली थी। डीपीओ के मुताबिक गनीमत रही कि दवाई किसी को पिलाई नहीं गई।
विज्ञापन
बांटी गई एक्सपायरी डेट की दवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में दस्तक अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में दवाई वितरण के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड क्रमांक 39 की आंगनबाड़ी में एक्सपायरी डेट निकल चुकी दवाई बांट दी गईं। शिकायत के बाद अधिकारी हरकत में आए। डीपीओ के मुताबिक चार से पांच स्थानों से शिकायत के बाद दवाइयां वापस मंगा ली थी। दवाई किसी को पिलाई नहीं गई। हालांकि सीएमएचओ सिर्फ एक ही स्थान पर शिकायत सामने आने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


पार्षद भारती पाटीदार ने बताया कि सूचना पर आंगनबाड़ी पर पहुंचकर स्थिति देखी थी। तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बांटी हुई दवाई लेने चली गई थी। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को ध्यान देने की जरूरत है। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। 

इधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी चौहान ने बताया कि दस्तक अभियान जारी है। मंगलवार व शुक्रवार को आयरन भी देते हैं। एक्सपायरी डेट निकल चुकी दवाई वितरण वाला विषय संज्ञान में आते ही मॉनिटरिंग कर रहे कपिल यति को अवगत करवाया था। यह दवाई हेल्थ स्टाफ से रिसीव की थी। पैक थी, किसी को पिलाई नहीं गई।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमएचओ डॉ. जीएस सूर्यवंशी ने बताया कि यह दवाइयां मार्च में इश्यू हुई थीं। इसके बाद तीन से चार सप्लाई हो चुकी है, लेकिन पता नहीं यह पुराना स्टॉक कैसे रह गया। मामले को दिखवाया है। सिर्फ शहर में एक ही जगह शिकायत आई थी। तत्काल निराकरण कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें