फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: बहते पानी में पुलिया पार करने के चक्कर में बीच में फंसा अधेड़ व्यक्ति, इस तरह बची जान

Mon, 18 Sep 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur News: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शिवना नदी के बहाव अभी भी बना हुआ है, जिसके चलते पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित छोटी पुलिया पर अभी भी पानी का बहाव बना हुआ है। लेकिन कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर बहते पानी में पुलिया पार करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
पुलिया पार करने के चक्कर में बीच में फंसा अधेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में शिवना नदी के बहाव अभी भी बना हुआ है, जिसके चलते पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित छोटी पुलिया पर अभी भी पानी का बहाव बना हुआ है। कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर बहते पानी में पुलिया पार करने का प्रयास करते हैं और जब बीच में बहाव अधिक होने के कारण फंस जाते हैं तो उल्टे पांव लौटना पड़ता है।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही मामला सोमवार शाम करीब छह बजे पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित छोटी पुलिया पर देखने को मिला। यहां चंद्रपुरा निवासी चंद्रपाल सिंह गौतम उम्र करीब 65 वर्ष अपनी जान जोखिम में डालकर बहते पानी में उतरकर छोटी पुलिया को पार करने का प्रयास करने लगे। बीच मझधार में पहुंचने के बाद जब पानी का बहाव तेज लगा और कदम लड़खड़ाने लगे तो उनकी जान अटक गई। 

यह सारा नजारा शहर से लगे ग्राम खिलचीपुरा निवासी पवन सूर्यवंशी ने देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पहुंचती तब तक चंद्रपाल सिंह  गौतम उल्टे पैर वापस बाहर आ गए और वहां से चुपचाप निकल लिए। वहीं, सूचना मिलने पर सीएसपी सतनाम सिंह और शहर कोतवाली थाना टीआई राकेश मोदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए छोटी पुलिया पर हैवी बैरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें