फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: इस मंदिर में 30 दिन पहले मनाया गया आजादी का जश्न, कई वर्षों से चली आ रही है अनोखी परंपरा

Mon, 17 Jul 2023 12:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन मंदसौर में अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में 30 दिन पहले ही रविवार को देश का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंदिर में प्रतिवर्ष हिंदी तिथि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 

मंदसौर की संस्था ज्योतिष व कर्मकांड परिषद 1985 से इस आयोजन को करती आ रही है। मंदिर पुजारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन देश को आजादी मिली थी। इसके बाद सन 1985 से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में हरियाली अमावस्या के एक दिन पहले श्रावण माह की चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन भगवान अष्टमुखी महादेव का दूर्वा व जल से अभिषेक कर राष्ट्रोन्नति की कामना की जाती है। सकल विश्व में सकारात्मकता का प्रभाव बड़े और सभी प्राणी भूख, भय और भ्रष्टाचार के भय से मुक्त हो कर परस्पर मित्र भाव से रहे, ऐसी प्रार्थना भगवान पशुपतिनाथ से की गई। ये सारा आयोजन आम जन की सहभागिता से संपन्न किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें