फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मंदसौर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, दो तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में केमिकल जब्त

Sun, 26 Jul 2026 01:29 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए। भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स और केमिकल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत मंदसौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंदसौर की गरोठ थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके निर्माण के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में केमिकल जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि 4 अन्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पावटी गांव में रणजीत सिंह नामक व्यक्ति के बाड़े में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स का निर्माण और तस्करी की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही गरोठ थाना पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस रेड से तस्करों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह (उम्र 30 वर्ष) और ईश्वर सिंह (उम्र 37 वर्ष) को धर दबोचा।

जब्त माल और कुल बरामदगी
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स, केमिकल, गाड़ियां और मोबाइल फोन जब्त किए हैं:
अवैध एमडी ड्रग्स: 173 ग्राम (अनुमानित कीमत: ₹1,73,000)
हाइड्रोक्लोरिक एसिड: 12 किलो 750 ग्राम (कीमत: ₹12,000)
एमएमए केमिकल: 6 किलो 460 ग्राम (कीमत: ₹6,000)
एमडीसी केमिकल: 5 किलो 360 ग्राम (कीमत: ₹6,000)
वेन्यू कार (MP14-ZE-2197): सफेद रंग (कीमत: ₹10,000,000)
स्वीफ्ट कार (MP14-CC-4035): सफेद रंग (कीमत: ₹6,00,000)
एंड्रॉयड मोबाइल: 4 अदद (कीमत: ₹1,50,000)

चार आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान चार अन्य शातिर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें- Shahdol News: शहडोल में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, पंचायत सचिव और परिवार पर किसान से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों की सूची
दीपक गुर्जर (निवासी गोधटपुर, थाना माचलपुर, जिला राजगढ़)
विक्रम उर्फ गुड्डूसिंह सोंधिया राजपूत (निवासी बरखेड़ी मिट्ठू)
राजेन्द्र सिंह सोंधिया राजपूत (निवासी बर्डीया अमरा)
राजू लाला (निवासी सुरजनी, थाना सितामऊ)

आगे की कार्रवाई जारी
गरोठ थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार तस्करों से सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस नशे के काले कारोबार के अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें