मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारियों के अनुसार जिस तरह भगवान भक्तों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही भगवान पशुपतिनाथ का ख्याल रखा जाता है। यह आस्था और विश्वास की डोर ही है, जो भगवान और इंसान के बीच बंधी हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गिरते तापमान और बढ़ती ठंड ने जहां हर वर्ग को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, वहीं मंदसौर के भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ पर भी इसका असर दिखा है। बुधवार रात को पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान को ठंड से बचाने के लिए जतन किए। भगवान के गर्भगृह में रात्रि में हीटर लगाया गया। भगवान को कंबल भी ओढ़ाया गया। भगवान के शयन से पहले यहां पुजारियों ने भगवान की प्रतिमा को कंबल से ढक दिया। साथ ही हीटर लगाकर गर्भगृह को गर्म करने के जतन किए गए।
विज्ञापन
पुजारियों के अनुसार जिस तरह भगवान भक्तों का ख्याल रखते हैं, वैसे ही भगवान पशुपतिनाथ का ख्याल रखा जाता है। वहीं श्रद्धालुओं का मानना है कि जब इंसान को ठंड लग सकती है तो जीवन देने वाले भगवान को क्यों नहीं। यह आस्था और विश्वास की डोर ही है, जो भगवान और इंसान के बीच बंधी हुई है।