फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: कचरे से भरा डस्टबिन लेकर नपा पहुंचे दिव्यांग होस्टल के छात्र, कहा-दो माह से नहीं हुई सफाई तो हम आ गए

Thu, 18 Jan 2024 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर

सार

दिव्यांग छात्रावास के छात्र सुरेश पाटीदार ने बताया कि दो माह से नगर पालिका द्वारा छात्रावास से कचरा नहीं उठाया गया और न ही परिसर में कचरा गाड़ी कचरा उठाने आती है। किसी छात्र को दिखता नहीं तो कोई छात्र चल नहीं सकता। 
विज्ञापन
मंदसौर के दिव्यांग छात्र कचरे से भरा डस्टबिन लेकर नपा ऑफिस पहुंच गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में डेढ़ वर्ष पूर्व गठित हुई नगर पालिका परिषद के गठन के बाद से ही शहर में ठीक से सफाई नहीं हो रही है। नगर पालिका का शहर में सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं है। शिकायत के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई करने पहुंचते हैं, फिर वही ढाक के तीन पात। कुछ ऐसा ही हाल मंदसौर के दिव्यांग छात्रावास का भी है। यहां पिछले दो माह से सफाई नहीं हुई कचरे से डस्टबिन भर गए। आक्रोशित दिव्यांग कचरे से भरा डस्टबिन लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए और यहां अपनी पीड़ा अधिकारियो के सामने व्यक्त की।
विज्ञापन


दिव्यांग छात्रावास के छात्र सुरेश पाटीदार ने बताया कि दो माह से नगर पालिका द्वारा छात्रावास से कचरा नहीं उठाया गया और न ही परिसर में कचरा गाड़ी कचरा उठाने आती है। किसी छात्र को दिखता नहीं तो कोई छात्र चल नहीं सकता। गंदगी इकट्ठा होने से मच्छर भी पनपने लगे थे। परेशान होकर हम सभी कचरे से भरा डस्टबिन लेकर नगर पालिका पहुंचे और यहां नपाध्यक्ष प्रतिनिधि बंशीलाल गुर्जर और सीएमओ को समस्या से अवगत करवाया। नगर पालिका सीएमओ ने छात्रों को आश्वस्त किया कि अब समस्या नहीं होगी। दिव्यांग छात्र  पाटीदार ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब हमने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को समस्या से अवगत करवाया तो उन्होंने कहा की कलेक्टर के पास चले जाओ। इन अधिकारी को पता नहीं कि 2016 के एक्ट के तहत दिव्यांगों से दुर्व्यवहार करने पर कार्रवाई भी हो सकती है। राहुल पाटीदार ने बताया कि दो माह से इंतजार कर रहे थे। डस्टबिन में तो सिर्फ 10 फीसदी ही कचरा आ पाया, मौके पर कई गुना पड़ा है। प्रतिदिन गाड़ी आने के आश्वासन पर हम लौट रहे हैं।

संस्था के अंदर नगर पालिका सफाई नहीं करती
नपा सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि नपा किसी भी संस्था के अंदर सफाई नहीं करती। संस्थाओं के अंदर हम तभी जाते हैं जब संबंधित अधिकारी यह मांग करें कि यहां परिस्थितियां विशेष हैं व सफाई की जाए। दिव्यांग छात्रावास के बारे में अब तक सामाजिक न्याय के किसी भी अधिकारी ने हमें अवगत नहीं करवाया और ना ही कोई पत्र भेजा। चर्चा में मैंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी को चाहिए था कि वो स्थिति से अवगत करवाते। हमारी प्रतिदिन कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात होती है, लेकिन किसी ने भी परेशानी के बारे में नहीं बताया। अब प्रतिदिन कचरा वाहन भेजेंगे व सफाई कार्य करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें