उज्जैन से आई ईओडब्ल्यू की टीम ने मंदसौर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वह सेवानिवृत्त टेक्नीशियन से पेंशन प्रकरण निपटाने के लिए एक लाख रुपये मांग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त टेक्नीशियन प्रेमशंकर प्रधान ने उज्जैन ईओडब्ल्यू एसपी से शिकायत की थी। बताया था कि पीएचई का बाबू मजीद रहमान मेरे पेंशन प्रकरण का निराकरण करने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। साथ ही इससे कम पैसे लेकर काम करने को तैयार नहीं था। टीम ने शिकायत को पड़ताल के बाद सही पाया। फिर आरोपी बाबू को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।
टीम ने फोन पर बात कराकर रिश्वत की बताई राशि लाने का बताया। टीम ने शिकायतकर्ता प्रेमशंकर प्रधान को 20 हजार रुपये लेकर बाबू मजीद रहमान के पास भेजा गया। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे जैसे ही फरियादी ने लेखापाल को रुपये दिए। ईओडब्ल्यू डीएसपी सहित टीम ने मौके पर ही बाबू को 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।