मंदसौर जिले के लसुड़िया राठौर में 28 मार्च को बुजुर्ग महिला की हत्या कर अफीम लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि महिला से ब्लैक में अफीम खरीदने आए आरोपियों ने रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला के गले पर पीछे से चाकू से वार कर महिला की हत्या कर आरोपियों ने अफीम लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार किलो 310 ग्राम अफीम, मोटर साइकिल और घटना में प्रयुक्त लोहे का पुराना छरपला जब्त किया है।
दशरथ पिता ओमप्रकाश चौधरी उम्र 34 साल निवासी ग्राम चावली थाना पिपलियामंडी
अनिल पिता नाथूलाल बावरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम चावली थाना पिपलियामंडी
राहुल पिता रमेशचन्द्र बावरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम हरमाला थाना नारायणगढ़
किशोरदास पिता हीरादास बैरागी उम्र 40 साल निवासी ग्राम चावली थाना पिपलियामंडी
ये किया बरामद
चार किलो 310 ग्राम अफीम, मोटर साइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर व बजाज प्लेटिना, घटना में प्रयुक्त लोहे का पुराना छरपला। कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी, थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरी. नीरज सारवान, थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरी. राजेन्द्र कुमार पंवार, थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरी. अनिल रघुवंशी, चौकी प्रभारी पिपलियामंडी उनि कपिल सौराष्ट्रीय, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश थाना कोतवाली, उनि संजय प्रताप सिंह थाना मल्हारगढ़, उनि नितिन कुमावत थाना पिपलियामंडी, सुबेदार सतेन्द्र सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल, सउनि मोहनलाल वर्मा थाना पिपलियामंडी, प्रआर आशीष बैरागी, आर मनीष बघेल साइबर सेल, प्रआर मंगल सिंह थाना वायडीनगर, प्रआर हरीश यादव, प्रआर अर्जुन सिंह थाना कोतवाली, प्रआर भूपेन्द्र सिंह, प्रआर धीरेन्द्र सिंह, प्रआर राजवीर सिंह, प्रआर रामनारायण नागदा, प्र आर 197 वसीम खान, प्रआर सुनील टेलर थाना पिपलियामंडी, प्रआर विजय रामावत, प्रआर प्रकाश सीनम थाना जीरन, आर भानुप्रताप सिंह, आर नरेन्द्र सिंह, आर हरीश राठौर थाना कोतवाली, आर अंकित जाट, आर नरेन्द्र सिंह, आर प्रहलाद सिंह, आर नितेश पाटीदार थाना मल्हारगढ़, आर शिवलाल पाटीदार थाना नारायणगढ़, आर जुगल किशोर, आर वाजिद खान, आर वीपी सिंह, आर शैलेन्द्र सिंह, आर पवन पाटीदार, मआर दुर्गा कुंवर, मआर शिल्पा यादव, मआर कविता नागदा, मआर सपना जाट, मआर संध्या, प्रआर (चालक) रघुवीर सिंह, आर (चालक) सुन्दर सिंह, आर (चालक) प्रमोद मकवाना, आर (चालक) अमृतराम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु पूर्व से 10,000 रुपये की इनाम उद्घोषणा की गई थी, जो कि टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।