फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: मंदसौर मंडी के लेखापाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, इस काम के लिए मांगी थी घूस

Wed, 03 Jan 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिले में उज्जैन की ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी के अकाउंटेंट को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सफाई ठेका स्वीकृत कराने के बदले आरोपी अकाउंटेंट ने 78 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर कृषि उपज मंडी के लेखापाल को ईओडब्ल्यू उज्जैन की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लेखापाल द्वारा कांट्रेक्टर को मासिक देयक न देते हुए कांट्रेक्टर से राशि जारी करने की एवज में 78 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत कांट्रेक्टर ने एसपी ईओडब्ल्यू से की थी। उसी को लेकर बुधवार को ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की और आरोपी लेखापाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


मंदसौर कृषि उपज मंडी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां 20 हजार की रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू की टीम ने मंडी में पदस्थ प्रमुख लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता रवि राठौर ने बताया कि उसकी पारसलाल राठौर प्रोपाइटर वाल्मीकि कंस्ट्रक्शन का कृषि उपज मंडी में सब्जी मंडी की साफ-सफाई का ठेका जून 2023 में मंडी द्वारा स्वीकृत किया गया था। लेखापाल ने टेंडर की एवज में कांट्रेक्टर को मासिक देयक का भुगतान न करते हुए राशि जारी करने की एवज में आवेदक रवि राठौर से लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा 78 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

इसकी शिकायत रवि राठौर ने उज्जैन ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी को की। इस पर एसपी दिलीप सोनी ने डीएसपी अजय कैथवास तथा अमित बट्टी के नेतृत्व में टीम गठित कर मंदसौर के लिए रवाना किया। जहां रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते हुए आरोपी लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें