फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: अंजनिया घाट में बड़ा हादसा, खतरनाक मोड़ पर बेकाबू होकर पलटा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर गंभीर घायल

Sun, 11 Jan 2026 12:40 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला जिले के अंजनिया घाट में नेशनल हाईवे-30 पर देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
अंजनिया पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक अंजनिया घाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। यह दुर्घटना रात करीब ढाई बजे माहिष्मति ढाबे के समीप हुई, जिससे हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


हादसे के समय ट्रक घाटी वाले मोड़ से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि ढलान और तीखे मोड़ के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक पलटते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। ट्रक के पलटते ही उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें ड्राइवर और क्लीनर फंस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत हाइवे हेल्पलाइन 1033 को सूचना दी। सूचना पर हाइवे हेल्पलाइन की टीम, जिसमें पायलट लेखराम यादव, ईएमटी आनंद मार्को और हेल्पर सुरजीत शामिल थे। अंजनिया पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। केबिन में फंसे घायलों को निकालना आसान नहीं था, इसलिए मौके पर जेसीबी मंगाई गई।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से ट्रक के केबिन को काटकर ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर निकालते समय दोनों घायल दर्द से कराह रहे थे और उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार की आवश्यकता थी। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को पहले अंजनिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर-चंबल अंचल ठंड से ठिठुरा, अभी और बढ़ेगी ठंड; इन सात जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट

घायलों की पहचान ट्रक चालक सौरभ यादव उम्र 20 वर्ष और क्लीनर अर्जुन यादव उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


फिलहाल अंजनिया पुलिस मौके पर मौजूद रही और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर हाईवे को पूरी तरह बहाल कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और घाटी क्षेत्र में नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह मानी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें