फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: मंडला में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

Fri, 23 Jan 2026 07:29 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला जिले के एनएच-30 पर बंजारी घाट के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रविन्द्र सारथी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
मंडला में नेशनल हाईवे-30 पर सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिछिया थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। मृतक की पहचान रविन्द्र सारथी (34) निवासी ग्राम देवगांव के रूप में हुई है। उनके साथ उनकी पत्नी बिसरती सारथी (32) और रुक्मणि सारथी (40) भी बाइक पर सवार थीं। तीनों लोग ग्राम खमरोटी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंजारी घाट के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर दुल्हन दो लाख लेकर फरार, खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे हेल्पलाइन 1033 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में पायलट लेखराम यादव, ईएमटी मार्को और हेल्पर सुरजीत शामिल थे। उन्होंने पुलिस के सहयोग से घायलों को तत्काल बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रविन्द्र सारथी को बचाने के लिए सीपीआर समेत आवश्यक उपचार दिया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और अस्पताल परिसर में मातम का माहौल बन गया।
विज्ञापन


बिछिया पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फरार ट्रक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें