फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से छात्रा का अपहरण, बाइक में बैठाकर ले गए युवक, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 13 Jun 2025 11:39 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

घटना को एक राहगीर ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वीडियो फुटेज और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से छात्रा का अपहरण, वीडियो बनाकर फरार हुए युवक, पुलिस ने शुरू की तलाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला में एक नामी कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के बाहर से दिनदहाड़े एक 20 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि कम्प्यूटर सेंटर के बाहर दो बाइक सवार युवक पहुंचे और छात्रा को फोन कर बाहर बुलाया। कुछ देर बातचीत के बाद युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार छात्रा की सहेली जो उस समय उसके साथ सेंटर में मौजूद थी। उसने बताया कि दोनों युवक पहले छात्रा से शांतिपूर्वक बातचीत कर रहे थे, लेकिन कुछ मिनटों बाद अचानक उन्होंने लड़की को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और वहां से तेजी से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम को पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद सहेली ने इसकी जानकारी सेंटर संचालक को दी, जिसके बाद परिजन को सूचना दी गई। परिजन तुरंत कोतवाली थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को वह वीडियो भी सौंपा है, जिसमें बाइक पर दो युवक और बीच में एक युवती बैठी हुई दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल लव जिहाद: छात्राओं से हुई हैवानियत का फरहान ही मास्टरमाइंड, जानें कोर्ट में पेश पुलिस के चालान और क्या
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, वीडियो फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की को घटना के कुछ घंटों बाद सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के कहानी गांव के पास देखा गया है। पुलिस ने तत्काल एक टीम कहानी गांव की ओर रवाना की है। साथ ही मंडला और आसपास के जिलों में नाकाबंदी कर दी गई है। एसडीओपी स्तर के अधिकारी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमरगढ़ वॉटरफॉल, दिगंबर झरना और कालियादेव स्थल पर सैलानियों का जाना प्रतिबंधित, जानें वजह

वहीं, छात्रा के परिजन घटना के बाद से सदमे में हैं और जल्द से जल्द उनकी बेटी को सकुशल वापस लाने की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी पूर्व परिचित हो सकते हैं और किसी साजिश के तहत यह कृत्य किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना ने जिले में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें