फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 10 घायल, ड्राइवर स्टीयरिंग में फंसा, JCB की मदद से निकाला बाहर

Fri, 18 Jul 2025 10:03 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

भोपाल से मंडला आ रही यात्री बस जारगी-खुर्सीपार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 10 यात्री घायल हुए, ड्राइवर स्टीयरिंग में फंसा जिसे जेसीबी से निकाला गया। दो यात्रियों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से यात्रियों को लेकर आ रही एक बस अनियंत्रित होकर जारगी-खुर्सीपार मार्ग पर खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक बुरी तरह स्टीयरिंग में फंस गया। जिसे जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरदा की घटना और लाठीचार्ज के विरोध में करणी सैनिकों का प्रदर्शन, ASP को हटाने की मांग, दी चेतावनी

जानकारी के अनुसार, यह निजी बस भोपाल से मंडला जा रही थी। जैसे ही बस खुर्सीपार गांव के पास पहुंची उसका संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। खाई की गहराई अधिक होने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पापी पिता: 14 साल की बेटी से बनाता रहा संबंध, गर्भवती हुई तो पुलिस से कहा-गुजरात में हुआ दुष्कर्म; ऐसे खुला सच

ड्राइवर की स्थिति सबसे गंभीर थी, वह स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर बस का अगला हिस्सा काटा और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे के पीछे तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी, दोनों संभावनाएं हो सकती हैं। हादसे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें