फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: दशगात्र के भोज के बाद बिगड़ी 60 से अधिक लोगों की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Sat, 11 Apr 2026 07:50 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

Mandla News: मंडला जिले के जामझूला गांव में दशगात्र भोज के बाद 60 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद अधिकांश की हालत सामान्य हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने भोजन के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा देने वाली खबर सामने आई है। डिंडौरी जिले के ग्राम जामझूला में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 60 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देर रात मची अफरा-तफरी के बाद सभी मरीजों को मोहगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


भोजन करने के कुछ ही समय बाद शुरू हुई परेशानी
बताया जा रहा है कि ग्राम जामझूला निवासी द्वारका धुर्वे के घर दशगात्र कार्यक्रम था। भोजन करने के कुछ ही समय बाद मेहमानों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चेहरे पर तेज जलन महसूस होने लगी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने 7 एंबुलेंस मौके पर भेजीं। मरीजों ने न केवल पेट खराब होने, बल्कि पूरे शरीर और चेहरे में झनझनाहट की भी शिकायत की। देर रात सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी 60 से अधिक मरीजों को अस्पताल लाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकांश लोगों की स्थिति अब ठीक है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

एक महिला की हालत गंभीर
सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के अनुसार, एक महिला पार्वती की स्थिति बिगड़ने पर उसे मोहगांव से मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: रीवा-मऊगंज में करोड़ों का डामर घोटाला, 44 आरोपियों पर केस दर्ज

जांच के घेरे में भोजन के नमूने
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यक्रम में परोसे गए भोजन के नमूने एकत्र किए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि भोजन में इस्तेमाल की गई सामग्री खराब थी या किसी अन्य कारण से संक्रमण फैला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें