फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Road Accident: खड़े टैंकर में जा भिड़ी मजदूरों से भरी पिकअप, तीन मजदूर की मौत, नौ लोग घायल

Fri, 05 Jan 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

खड़े हुए टैंकर में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टकरा गया। इस दौरान तीन मजदूरों की मौत, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज कटनी जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना और कटनी जिले की बॉर्डर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। अन्य नौ लोगों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि मंडला जिले के नौ लोग मछली पकड़ने के काम से बाणसागर के रामपुर गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त पिकअप चालक ड्राइवर और क्लीनर सहित 11 लोग सतना के झुकेही पास सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमे ड्राइवर, क्लीनर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 6 वर्षीय मासूम सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कटनी और सतना पुलिस पहुंचकर 108 के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मृतकों शिव कारियाम, रोहित धुर्वे और छोटू बर्मन को शव परीक्षण के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने बताया कि झुकेही पास हुए सड़क हादसे में मृतक और घायल लोगों को कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जिसमें बच्ची सहित नौ लोगों को भर्ती किया है। सभी को गंभीर चोट आई है। एक को जबलपुर रेफर किया गया है, अन्य का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे 11 लोगों से भरी पिकअप, जो कटनी से होते हुए मंडला जा रही थी। तभी रांग साइड से आ रहे पेट्रोल के टैंकर से अमदरा झुकेही के पास दोनों को सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें मंडला निवासी गौरी बर्मन, अंजली बर्मन, उमेश बर्मन, राजेंद्र बर्मन, राजकुमार बर्मन, बद्री बर्मन, रोहित बर्मन और विजय बर्मन गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, अन्य तीन की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे की वजह घना कोहरा और नियम विरूद्ध तरीके से आ रहे टैंकर बताया गया, जिसके कारण ये भीषण सड़क हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें