फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: बच्चा चोर की अफवाह में बालक से मारपीट करने वाले तीन गिरफ्तार, बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

Wed, 04 Mar 2026 09:08 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला जिला के बिछिया क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह पर मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक से मारपीट की गई। वीडियो वायरल होने पर तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। बाद में बालक अस्पताल से लापता होकर सड़क हादसे में मृत मिला। पुलिस व बाल कल्याण समिति जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंडला में बच्चा चोर की अफवाह का खौफनाक अंजाम, मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक की पिटाई, तीन आरोपी गि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में बच्चा चोर की अफवाह के चलते एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरखेड़ा सरपंच थानसिंह उइके की शिकायत पर की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को गांव में घूम रहे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया। आरोप है कि बरखेड़ा निवासी रामदयाल उइके, मदन उइके उर्फ पोचा और कमल उइके ने बालक के हाथ-पैर बांधकर पंचायत भवन के सामने गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो 3 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। सरपंच ने वीडियो की सीडी और लिखित शिकायत पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

बिछिया पुलिस ने 3 मार्च को तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2), 296(ए), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छतरपुर के बाद अब मंडला में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का कहर, पिटाई से घायल युवक की मौत

अस्पताल से लापता, सड़क हादसे में मौत
घटना के दिन ही पुलिस ने बालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर बिछिया अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, वह अस्पताल से लापता हो गया। 27 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु की सूचना मिली। पुलिस हिट एंड रन का मामला भी दर्ज कर जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बालक छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का निवासी था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान
जिला बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है। समिति अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मीडिया में खबर आने के बाद महिला सुरक्षा शाखा और पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर जानकारी जुटाई गई है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें