फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला में बड़ा हादसा: मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर तबाह, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Sat, 10 Oct 2026 03:43 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

शहर के बिंझिया स्थित एक मिठाई आउटलेट में भीषण आग लगने से फर्नीचर, मशीनें, मिठाई-नमकीन और अन्य सामान जलकर खराब हो गए। संचालक ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, जबकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बिंझिया क्षेत्र में स्थित मधुरम स्वीट्स के आउटलेट में शनिवार सुबह आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में आने से दुकान के अंदर रखा फर्नीचर, फ्रीजर, मशीनें, शोकेस, मिठाइयां, नमकीन, बेकरी उत्पाद, ड्राई फ्रूट्स और पैकेजिंग सामग्री सहित लगभग पूरा सामान जलकर खराब हो गया। घटना के बाद दुकान संचालक को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह राहगीरों ने मधुरम स्वीट्स के आउटलेट से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक रितेश अग्रवाल को इसकी सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही संचालक और स्टाफ मौके पर पहुंचे। इस बीच कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान इसकी चपेट में आ गया। आग बुझने के बाद जब दुकान के अंदर का जायजा लिया गया, तो फर्नीचर, मशीनरी, फ्रीजर, शोकेस, मिठाइयां, नमकीन, बेकरी उत्पाद, ड्राई फ्रूट्स और पैकेजिंग सामग्री सहित कई सामान पूरी तरह खराब हो चुके थे। दुकान की बिजली लाइन और अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: एमपी: गुना में हिस्ट्रीशीटर नवीन गोस्वामी की हत्या, गले पर धारदार हथियार से किया वार; यूपी से दो साथी गिरफ्तार
विज्ञापन


दुकान के संचालक रितेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिलने पर वे तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान के अंदर तेजी से धुआं भरने और आग फैलने के कारण शुरुआत में अंदर जाना मुश्किल था। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, जिसके बाद स्थिति को संभाला जा सका। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा लगभग पूरा सामान खराब हो गया है और फिलहाल नुकसान का सही आकलन करना मुश्किल है।
विज्ञापन


संचालक ने आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें