फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: मेले में पानी पुरी खाने के बाद 97 लोगों की तबीयत बिगड़ी, कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए

Sun, 29 May 2022 04:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला में पानी पुरी खाने से एक साथ 97 लोगों की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल अस्पताल में करीब 97 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पानी पुरी खाने से 97 लोग बीमार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले में पानी पुरी खाने के बाद गांव के करीब 97 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए, जिसके बाद लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामला मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक के ग्राम सिंगारपुर का है। जिन लोगों की तबीयत खराब हुई है, उन सभी ने गांव में एक ही पानी पुरी वाले से पानी पुरी खाई थी। देर रात एक के बाद एक कर के करीब 97 लोगों की तबीयत खराब हो गई, और लोग जिला अस्पताल पहुंचने लगे। अचानक एक साथ मरीज आने से जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। इस मामले में  कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए गए हैं। करीब 30 लोगों को मोहगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, नहीं 65 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान एक साथ पानीपुरी के ठेले पर करीब 150 लोगों ने पानी पुरी खाई थी, जिसके बाद एक साथ 60 से 70 लोग बीमार हो गए। रात होते होते मरीजों की संख्या 90 से ज्यादा हो गई।

केंद्रीय मंत्री और कलेक्टर ने जाना मरीजों का हाल
घटना की जानकारी लगने के बाद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान लोगों ने मंत्री को बताया कि पानी पुरी खाने के बाद उन्हें उल्टियां होने लगी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


वहीं, कलेक्टर हर्षिका सिंह ने भी मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि ग्राम सिंगारपुर से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वहां मेडिकल टीम, पुलिस और प्रशासन के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक तौर पर यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। हमारी कोशिश है कि जो भी लोग जिला अस्पताल आए हैं, उन्हें कोई दिक्कत न हो। अन्य डॉक्टरों की तैनाती यहां की गई है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डा. के आर शाक्य से मिली जानकारी के अनुसार 60 लोगों को भर्ती कराया जा चुका है। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी लगने के बाद खुद सीएमएचओ डॉक्टर श्रीनाथ सिंह मौके पर टीम के साथ पहुंचे। कलेक्टर मंडला हर्षिका सिंह के निर्देश के बाद सिविल सर्जन के साथ आधा दर्जन डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। मंडला जिला मुख्यालय से ग्राम सिंगापुर में गाड़ी भेजी गई है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। बीमार लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गई तो अन्य साधनों से मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे मामले पर मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, निवास के विधायक डॉक्टर अशोक मसकोले और जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह नजर रख रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें