मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले में कार्रवाई की मांग को लेकर एनसीपी के एक कार्यकर्ता ने बुधवार को राजभवन के सामने खुद को आग लगाने के बाद निवर्तमान राज्यपाल रामनरेश यादव की कार के सामने कूदने की कोशिश की।
यह सनसनीखेज घटना बुधवार शाम उस वक्त हुई, जब यादव लखनऊ रवाना होने के लिए अपने काफिले के साथ मुख्य द्वार से बाहर निकल रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने आग लगाने वाले एनसीपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि राज्यपाल रामनरेश यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। आज उनके कार्यकाल का अंतिम दिन था और उन्हें विदाई देने के लिए राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर देने का पूरा इंतजाम था।