फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मां को किया सेक्स के लिए मजबूर, बेटे ने बाप को काट डाला

Thu, 08 Aug 2013 11:36 AM IST
इंटरनेट डेस्क
मध्यप्रदेश के मंडला जिले में 15 साल के बेटे ने अपने पिता का कत्ल कर दिया क्योंकि वो उसकी मां से मारपीट कर जबरन सेक्स करने की कोशिश कर रहा था।


पुलिस के मुताबिक मृतक आरोपी हरिप्रसाद ने मंगलवार रात अपनी पत्नी को लगातार चौथी बार सेक्स करने के लिए मजबूर किया। जब पत्नी ने मना किया किया तो उसके साथ गाली-गलौज की।

हरिप्रसाद शराब पीने का आदी था और अपनी पत्नी को शारिरिक संबंध बनाने को लेकर हमेशा प्रताड़ित करता था।

मंगलवार रात जब पत्नी एक धार्मिक कार्यक्रम से देर रात घर लौटी तो शराबी पति ने उसे सेक्स करने के लिए मजबूर किया। पत्नी लगातार मना करती रही लेकिन पति जबरदस्ती करता रहा।
विज्ञापन


जब चौथी बार पति ने पत्नी को मजबूर किया तो पत्नी भागकर उस कमरे में चली गई जहां बच्चे सो रहे थे।

जैसे ही मां कमरे में आई 15 साल का बेटा और दोनों बेटियां जाग गई। बाप की ऐसी हरकत देख बेटा अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और कुल्हाड़ी से अपने पिता को वहीं मार दिया।

इसके बाद बेटे और बेटियों ने मिल कर पिता की लाश को गांव से बाहर फेंक दिया। 
Next
AU ऐप में पढ़ें