मध्यप्रदेश के इंदौर के एक जिम में एक शख्स द्वारा महिला से बदसलूकी करने की घटना सामने आई है। दरअसल, जिम में उस शख्स ने महिला को लात और थप्पड इसलिए मारे क्योंकि महिला ने पूर्व में उस शख्स के गलत व्यवहार को लेकर शिकायत की थी।
पढ़ेः- एंटी रोमियो स्क्वाएड गायब, अफसर की बेटी से सरेआम छेड़छाड़
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महिला को जिम में वर्कआउट करते समय अक्सर परेशान करता था। जिसकी शिकायत उसने ट्रेनर से की। जिससे बाद उससे खफा शख्स ने जिम के अंदर ही उसके साथ बदसलूकी की और उसकी पिटाई भी कर दी।
हालांकि, मारपीट के बाद वह शख्स वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने आरोपी शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स की तलाश शुरु कर दी है।
पढ़ेः- जेएनयू की छात्रा से दो घंटे तक छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े, पशु तस्कर बता दोस्तों को पीटा
हालांकि, इस मामले में डीएसपी शशिकांत कनकाने ने कहा है कि आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
Case of assault & molestation has been registered, we are investigating: Shashikant Kankane, DSP on case of woman assaulted at a gym #Indore pic.twitter.com/bjKm8cOg88
— ANI (@ANI) August 19, 2017