फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू उत्सव समिति ने कहा- गैर हिंदुओं को रोकने के लिए गरबा में मिले आधार कार्ड से एंट्री

Fri, 18 Aug 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक संस्था ने गरबा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोकने के लिए आधार कार्ड आवश्यक बनाने का प्लान तैयार किया है। हिंदू उत्सव समिति नाम की एक संस्था का कहना है कि नवरात्रि में गरबा के दौरान केवल हिंदुओं को प्रवेश दिया जाए। गरबा में हिंदू ही प्रवेश करें इसकी जांच के लिए आधार कार्ड को आवश्यक बनाया जाए। 
विज्ञापन


पढ़ें: मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी नहीं आधार कार्ड

संस्था का कहना है कि गरबा में गैर-हिन्दू लड़कियों को आकर्षित करने के लिए आते हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में माना कि वो गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर अंकुश लगाना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि नकली आधार कार्ड बनवाना आसान नहीं है। अगर कोई आधार कार्ड दिखा देगा तो उसकी पहचान पर कोई सवाल नहीं रह जाएगा।

गौरतलब है कि हिंदू उत्सव समिति से करीब छह हजार सदस्य जूड़े हुए हैं। इसके साथ ही हिंदू उत्सव समिति ने एक ज्ञापन देकर जिला प्रशासन से मांग की है कि गणेशोत्सव और जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के दौरान मीट और शराब की दुकानें बंद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें