फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे बर्ताव पर जेल से छूटा, घर जाकर बेटी से किया रेप

Tue, 16 Jul 2013 03:52 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता और बेटी के बीच कितना मजबूत रिश्ता होता है, इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन कुछ हैवान हैं, जो इस पवित्र रिश्ते को भी तार-तार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 50 वर्षीय एक किसान को सजा पूरी होने से तीन बरस पहले ही अच्छे बर्ताव के आधार पर जेल से रिहाई मिली। लेकिन उसने घर जाकर कथित तौर पर अपनी 7 साल की बेटी से बलात्कार किया।

बीवी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शख्स को 2005 में एक नाबालिग से रेप के इल्जाम में दस साल की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि, अच्छे बर्ताव की वजह से वह 2012 में ही रिहा कर दिया गया। लेकिन वह सुधरा नहीं था। आरोपी अपनी बेटी को भगवंतपुरा गांव में एक खेत में ले गया और उससे रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने इसके बाद अपनी मां को सारी कहानी बता दी और पति के धमकी देने के बावजूद वह पुलिस के पास चली गई। पिछोर थाने के एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाया गया।

बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था, जहां उससे बलात्कार की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें