फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखनलाल विश्वविद्यालय मामला: पूर्व कुलपति कुठियाला फरार, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में ईओडब्ल्यू

Mon, 01 Jul 2019 10:01 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
एमसीयू, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ब्रजकिशोर कुठियाला फरार हो गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में नियम विरुद्ध नियुक्तियों और आर्थिक अनियमितताओं का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


कुठियाला की तलाश में हरियाणा के पंचकुला और दिल्ली गई आर्थिक अपराध शाखा की टीम को वह नहीं मिले। अब टीम ईओडब्ल्यू कोर्ट में फरारी पंचनामा पेश करने की तैयारी कर रही है। 

वर्तमान में कुठियाला हरियाणा उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष हैं। टीम ने उनके ऑफिस में भी दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद टीम ने ऑफिस में मौजूद कुठियाला के पीए व अन्य स्टॉफ से फरारी पंचनामा पर हस्ताक्षर करवा लिए। 
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के डी़जी केएन तिवारी ने बताया कि कुठियाला के खिलाफ धारा 82, 83 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिससे उन्हें कोर्ट के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें