फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के इंदौर आश्रम पर चला बुलडोजर

Sat, 28 Sep 2013 02:12 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंदौर के खंडवा रोड पर गैरकानूनी रूप से बने आसाराम के आश्रम पर शनिवार को जिला अधिकारियों ने बुलडोजर चला दिया है।
विज्ञापन


भारी विरोध के बीच आश्रम का गेट तोड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक इस आश्रम का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ है जिसमें प्रवेश द्वार भी शामिल है।

अवैध निर्माण कर बनाए गए आश्रम पर कार्रवाई करने के लिए जब प्रशासन की टीम वहां पहुंची तो आसाराम के समर्थकों ने वहां विरोध करना शुरू कर दिया। आसाराम के समर्थकों के भारी विरोध के बीच आश्रम का मुख्य द्वार ढहा दिया गया।

इस मामले में प्रशासन खंडवा रोड स्थित आसाराम के आश्रम को पहले ही नोटिस जारी कर चुक था।

आसाराम इस वक्त यौन शोषण के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं। उन्हें एक सितंबर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। इस बीच उनके हिमाचल, जोधपुर, मध्यप्रदेश और बाकी आश्रमों पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें