फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नहाने गया था युवक, अचानक तेज बहाव में बहा; नाले के पास मिले कपड़े-चप्पल, SDRF की तलाश जारी

Sat, 22 Aug 2026 05:34 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर के उमरी पिपरी गांव में नहाने के दौरान नीरज कुशवाहा तेज बहाव वाले नाले में बह गया। नाले के पास उसके कपड़े और चप्पल मिले। सूचना पर पुलिस और SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवक का अब तक पता नहीं चला।

विज्ञापन
छानबीन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी बीच शनिवार को नादन देहात थाना क्षेत्र के उमरी पिपरी गांव में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, नीरज कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा, निवासी मड़ई, शनिवार को घर से नहाने के लिए निकला था। उमरी पिपरी गांव के पास बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान नीरज तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।

तलाश के दौरान नाले के पास नीरज के कपड़े और चप्पल मिले। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसके तेज बहाव में बहने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: कुबेरेश्वरधाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 23 से 25 अगस्त तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

युवक के बहने की सूचना पर SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने नाले के बहाव वाले हिस्से और पानी की दिशा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नीरज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के लापता होने से परिवार में मातम का माहौल है। परिजन रेस्क्यू टीम से लगातार जानकारी ले रहे हैं और नीरज के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। ग्रामीण भी घटनास्थल के आसपास जुटे हुए हैं। पुलिस लोगों को नाले के तेज बहाव से दूर रहने की हिदायत दे रही है।

मैहर जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी-नालों और छोटे जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ गया है। कई स्थानों पर तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन लोगों से नदी-नालों में नहाने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील कर रहा है। फिलहाल नीरज कुशवाहा की तलाश में SDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें