फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में ढोल नगाड़े के साथ रथ से पहुंची बारात, शादी के में बंधे 73 जोड़े

Sat, 01 Mar 2025 08:25 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मैहर नगर पालिका द्वारा 73 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकाली गई।  
 
विज्ञापन
a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मैहर नगर पालिका द्वारा पटेल मैरिज मिलन गार्डन में शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में 73 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 72 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से और 1 जोड़े का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया गया।
विज्ञापन


सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कारगर साबित हो रही है, जिनके पास कन्यादान और विवाह का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं होती। इसी योजना के तहत नगर पालिका द्वारा 73 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा गया। सभी जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। नगर पालिका ने 73 नवविवाहित जोड़ों को 49,000 रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित किया, जिससे वे घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्रियां खरीद सकें।

शासन की मदद से मिला यह अवसर
राज्य मंत्री राधा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत 73 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। यह योजना उन परिवारों के लिए आशीर्वाद की तरह है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन परिवारों की भी मानसिकता बदली है, जो बेटियों को बोझ समझते थे। सरकार की पहल से बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से कराया गया और उन्हें घरेलू जरूरतों के लिए 49,000 रुपये की राशि भी दी गई।
विज्ञापन


नगर पालिका की प्रतिक्रिया
नगर पालिका सीएमओ सुषमा मिश्रा ने बताया कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इसमें 73 जोड़ों को एक नए रिश्ते में बांधा गया, और कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका के सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें