मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर और अर्टिगा कार की सीधी भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के कंचनपुर मोड़ के पास की है।
जानकारी के अनुसार, इंदौर के अरिविहान इंस्टिट्यूट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान के स्टाफ के लोग माध्यमिक शिक्षक मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों का इंटरव्यू लेने के लिए मैहर और रीवा जिले आए हुए थे। रीवा से वापस जाते वक्त कंचनपुर के पास यह हादसा हो गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
ये भी पढ़ें:
लव जिहाद मामले पर CM सख्त,बोले- अपराधों पर सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
वापस इंदौर जा रही थी टीम
घायलों ने बताया कि पूरा स्टाफ कल रीवा और मैहर जिले के लिए रवाना हुआ था। आज टॉपरों का इंटरव्यू लेने के बाद वे रीवा से इंदौर लौट रहे थे, तभी अचानक नेशनल हाईवे पर ट्रेलर आ गया और सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में घायल सभी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी इंदौर के निवासी हैं।
ये भी पढ़ें:
नरसिंहपुर ने मारी बाजी, मंडला का भी रहा अच्छा प्रदर्शन; यहां देखें दसवीं के दस धुरंधर
जांच में जुटी स्थानीय पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर मैहर की देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर से कार की भिड़ंत हुई है। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों के परिवारजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।