फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर में मातम: नदी में नहाते समय एक ही परिवार के तीन लोग डूबे, दो महिलाएं बचीं; 15 साल का मासूम लापता

Sat, 27 Jun 2026 05:26 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित मार्कण्डेय आश्रम में भंडारे और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान नदी में नहाते समय एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया, जबकि 15 वर्षीय वेदरूप गुप्ता नदी में लापता हो गया।
विज्ञापन
तीन डूबे एक की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित मार्कण्डेय आश्रम में शनिवार को भंडारे और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 15 वर्षीय किशोर तेज बहाव में लापता हो गया। देर शाम तक पुलिस, स्थानीय गोताखोर और राहत दल उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन


विसर्जन कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सतना जिले के चोरहटा निवासी गुप्ता परिवार रामनगर में अपने मामा के यहां आयोजित भंडारे और विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद परिवार के सदस्य मार्कण्डेय नदी में स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान आशा गुप्ता (38), पूनम गुप्ता (35) और 15 वर्षीय वेदरूप गुप्ता अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बचाईं दोनों महिलाओं की जान
घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए नदी में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आशा गुप्ता और पूनम गुप्ता को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों महिलाओं की जान बच गई, लेकिन वेदरूप गुप्ता तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Guna News: ऑफिस की छत से गिरा या धक्का दिया गया? इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी की मौत पर गहराया रहस्य

बेटे के लापता होने से परिवार सदमे में
15 वर्षीय वेदरूप गुप्ता के लापता होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया, लेकिन बेटे की चिंता में पूरा परिवार व्याकुल नजर आया।

पुलिस और राहत दल का सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी है। देर शाम तक लगातार नदी में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वेदरूप गुप्ता का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस, गोताखोर और राहत दल लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, डैम और अन्य जलाशयों में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें। विशेष रूप से बरसात के मौसम में गहरे पानी में जाने से बचें, क्योंकि इस दौरान जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें