फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar: विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीटा, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर किया लहूलुहान, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम

Mon, 21 Apr 2025 09:08 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

एसडीओपी अमरपाटन प्रतिभा शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रोजगार को लेकर अक्सर विवाद होता था। सोमवार को भी इसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना घटी। बेटों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते पति ने पहले अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी के अनुसार, मृतक जग्गू कोल (55) और उसकी पत्नी दुइजा कोल (50) के बीच लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। सोमवार दोपहर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्साए जग्गू कोल ने पहले कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

ये भी पढ़ें: शहडोल में दर्दनाक हादसा, बाइक से टक्कर के बाद पलटी पिकअप, चार बारातियों की मौत, 20 घायल; पांच गंभीर
विज्ञापन


पत्नी को अधमरी हालत में छोड़ने के बाद आरोपी पति दोमंजिला मकान की छत पर गया और बीम से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अमरपाटन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल थी। घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी बरामद हुई है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला

जांच की जा रही
एसडीओपी अमरपाटन प्रतिभा शर्मा ने बताया कि, घायल पत्नी पिछले तीन महीनों से अपने बेटों के साथ अलग रह रही थी। पति-पत्नी के बीच रोजगार को लेकर अक्सर विवाद होता था। सोमवार को भी इसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना घटी। बेटों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 

।

 

।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें