चोरी के बाद पीड़ित ने थाने में की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मैहर से चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात चोर एक सुने घर से लक्ष्मी, रानी और हेमा सहित 22 सहेलियों को ले गए। इस वरदात की शिकायत के बाद अब पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।
दरअसल, ताला थाने में दर्ज हुई एक एफआईआर ने सबके होश उड़ा दिए। जब पीड़ित ने अपनी आप बीती सुनाई तो पुलिस भी चौकन्ना रह गई। चौंकाने वाली बात ये थी कि ताला थाना क्षेत्र के ललितपुर निवासी कुंजीलाल यादव ने बताया कि वो अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान घर में रानी, लक्ष्मी, हेमा और मुन्नी सहित कुल 24 बकरियां बंधी हुई थी। सूने घर का फायदा उठाते हुए घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर बकरियों को पार कर दिया। सभी बकरियों की उम्र लगभग बराबर थी। सब एक साथ ही रहती थी, ये बात शायद चोर की भी पता थी। शायद यही वजह रही की चोर ने एक साथ बकरियों से भरे पूरे घर को ही खाली कर दिया।
यह भी पढ़ें: अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं, तीन साल के बच्चे को मिलेगा प्रवेश
पीड़ित कुंजीलाल यादव ने आज ताला थाना पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है, जिसके बाद अब पुलिस बकरियों की तलाश कर रही है। पीड़ित के मुताबिक, वो काफी पुरानी बकरियां हैं, जो उसके परिवार की तरह थी। सभी बकरियों को वो उनके नाम से पुकारता था, अचानक चोरी हो जाने से अब वो पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में 18 जगह ईडी के छापे, आबकारी विभाग के अफसर और ठेकेदारों के ठिकानों पर सुबह पहुंची टीम
पीड़ित कुंजीलाल यादव ने बताया कि बड़े भाई के बेटे की शादी थी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह रीवा जिला गया हुआ था। सुबह अचानक घर कॉल आया कि 22 बकरियों को चोर चुरा ले गए, जिसके बाद वो अपने घर आया और थाना ताला पहुंचा। जहां उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस अब चोरी गई इन बकरियों की तलाश में जुट गई है।