फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस से सवाल: किसके इशारे पर हो रहा विरोध?; मैहर में मां शारदा के किए दर्शन

Sun, 04 Oct 2026 12:41 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मैहर दौरे के दौरान एसआईआर के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने एसआईआर को मतदाता सूची को दुरुस्त करने की चुनावी प्रक्रिया बताते हुए फर्जी, डुप्लीकेट, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के सत्यापन की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को मैहर पहुंचे। मैहर प्रवास के दौरान उन्होंने मां शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे पार्टी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारे पर देश का अधिकार लेना चाहती है? उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को व्यवस्थित करना और फर्जी, डुप्लीकेट अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना है।

'एसआईआर का विरोध करने वाले यह न भूलें कि...'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस जिस तरह से विरोध कर रही है, उसे लेकर उसे यह भी याद रखना चाहिए कि पूर्व में भी अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी इस तरह की प्रक्रिया अपनाई गई थी। उन्होंने कहा कि एसआईआर किसी एक राजनीतिक दल की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने की चुनावी प्रक्रिया है। उनके मुताबिक, इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम रहें।
विज्ञापन


'फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे'
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूचियों की जांच और सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत ऐसे नामों की पहचान की जा रही है जो डुप्लीकेट हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनकी पात्रता को लेकर सत्यापन आवश्यक है। चुनाव आयोग के अनुसार भी एसआईआर में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन तथा दावे-आपत्तियों के लिए प्रक्रिया निर्धारित की गई है। आयोग का कहना है कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और अधिक सटीक बनाना है, साथ ही पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर न होने देना है।

ये भी पढ़ें-  उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज: आरिफ मसूद ने कलेक्टर-एसपी से की मुलाकात, बोले- मीनार कैसे गिरा?

एसआईआर को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
एसआईआर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज है। कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची में किए गए बदलावों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई है। वहीं, भाजपा एसआईआर को मतदाता सूची को शुद्ध और व्यवस्थित करने की प्रक्रिया बता रही है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा नेता कांग्रेस के आरोपों का लगातार जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


मैहर में धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए
हेमंत खंडेलवाल के मैहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मां शारदा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान एसआईआर का मुद्दा प्रमुख रूप से चर्चा में रहा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें