फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar: जमीन को लेकर सगे भाइयों के बीच चल गए लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग हुए लहूलुहान

Mon, 20 Jan 2025 03:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर जिले के अमरपाटन में जमीन विवाद के चलते दो भाइयों के बीच झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। घटना में छह लोग घायल हुए, जिनमें देवर-भाभी की हालत गंभीर है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जमीन के झगड़े में घायल को अस्पताल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो गज जमीन की लड़ाई अब लोगों की जान की दुश्मन बनती जा रही है, इसका ताजा उदाहरण मैहर जिले के अमरपाटन में देखने को मिला है। थाना क्षेत्र के ग्राम छैरहा में सोमवार को विश्वकर्मा परिवार के दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे की डंडे से जमकर धुनाई कर दी। इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में दोनों देवर भाभी को सतना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घायल राजकुमार विश्वकर्मा और कौशल विश्वकर्मा दोनो भाइयों के बीच जमीन बटवारे को लेकर पुराना विवाद चला रहा था। आज दोपहर फिर एक बार यह विवाद हुआ और इतना ज्यादा हो गया कि एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। हालांकि अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घायल की पत्नी कुसुमकली विश्वकर्मा ने बताया कि छोटे भाई और उसके बेटे के द्वारा पहले उसके छोटे बेटे के साथ मारपीट की गई, जब बेटे ने अपने पिता से बताया तो पिता बातचीत करने पहुंचे मगर देवर और उनके परिवार ने डंडे से जोरदार हमला किया, जिससे पति की हालत गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। शिकायत दर्ज कर ली गई है। घायलों को उपचार के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें