फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Political Crisis: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- शिवसेना के बागी विधायक भाजपा के संपर्क में

Sun, 26 Jun 2022 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि शिवसेना के बागी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, मैं इससे बहुत ज्यादा इनकार भी नहीं करता। इसमें भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल के बीच कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल जारी है। पूरे देश की नजरें वहां के घटनाक्रम पर बनी हुई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया है। विजयवर्गीय ने कहा है कि शिवसेना के बागी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, मैं इससे बहुत ज्यादा इनकार भी नहीं करता। 
विज्ञापन


बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने ये बयान खंडवा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिया है। वे खंडवा में भाजपा महापौर प्रत्याशी अमृता यादव के पक्ष में जनसंपर्क करने आए थे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हो रहा है, वो शिवसेना का इंटरनल मामला है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की भूमिका कुछ भी नहीं है। हम देख रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं। शिवसेना के बागी विधायक भाजपा के संपर्क में होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं इससे बहुत ज्यादा इनकार भी नहीं करता, पर इसमें भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। जो भी उनका विवाद है आपसी विवाद है।

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे अधिकृत जानकारी तो नहीं है, मैंने भी अखबारों में पढ़ा है। बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में बगावत हो गई है। मंत्री एकनाथ शिंदे करीब 40 विधायकों के साथ बागी के रूप में खड़े हो गए हैं। वे राज्य से बाहर हैं। शिंदे महाविकास अघाड़ी सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि उन्होंने अब शिवसेना पर ही अपना दावा ठोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें