फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: हां मैं भोपाल में हूं, मुझे ठोकना भी आता है, हत्या की धमकी देने वालों को सांसद प्रज्ञा ठाकुर का जवाब

Mon, 20 Jun 2022 11:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दाऊद गैंग को हत्या की धमकी देने के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने हत्या की धमकी देने वालों से कहा कि हां, मैं भोपाल में हूं और मुझे ठोकना भी आता है।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दाऊद गैंग को हत्या की धमकी देने के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने हत्या की धमकी देने वालों से कहा कि हां, मैं भोपाल में हूं और मुझे ठोकना भी आता है।
विज्ञापन

 
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दो दिन दिन पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने शख्स ने खुद को इकबाल कासकर का भाई बताकर कहा कि जल्द ही तुम्हारी हत्या होगी। हमें इसकी सूचना देनी थी तो दे दी। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा कि हां, मैं भोपाल में हूं। हिंदुओं के हत्यारे भगोड़े दाऊद और इकबाल कासकर के छर्रों द्वारा मेरी हत्या की धमकी, अब उनके स्लीपर सेल सक्रिय, 18 को धमकी और 20 को हत्या! उन्होंने धमकी देने वालों को जवाब देते हुए कहा कि अरे धमकी देने वाले सूअर की औलादों तुम्हारी दम भारत आने की नहीं और मुझे मारोगे? हां, मैं भोपाल में ही हूं और मुझे ठोकना भी आता है।
 
बता दें सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकी देने वाले का नंबर पुलिस की जांच में दुबई का निकला है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर को इससे पहले अश्लील वीडियों कॉल भी आया था। बाद में सांसद से रुपयों की मांग भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें