फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के शख्स की छतरपुर एसपी से गुहार: बीवी सुंदर, स्मार्ट है, साथ नहीं रहना चाहती; मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए

Thu, 17 Feb 2022 04:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एसपी के पास अजीब शिकायत आई है। उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले नंदू पाल की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। अब उसने एसपी से शिकायत में लिखा है कि बीवी सुंदर है, स्मार्ट है, इसलिए साथ नहीं रहना चाहती। 
 
विज्ञापन
छतरपुर में एसपी से शिकायत करने वाला नंदू पाल और उसकी पत्नी रीना पाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में अजीब मामला सामने आया है। छतरपुर एसपी को उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाले शख्स ने शिकायत की है कि- "मेरी पत्नी सुंदर है, स्मार्ट है। वह पढ़ी-लिखी भी है। इस वजह से साथ नहीं रहना चाहती। मायके में लेने जाओ, तो घरवालों से कहकर पिटवाती है। मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए। जिन्होंने मुझे पीटा, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।" 
विज्ञापन







छतरपुर एसपी को शिकायत करने वाले शख्स का नाम नंदू पाल है। वह बांदा के मटोंध गांव का रहने वाला है. उसने आवेदन दिया है कि 30 अप्रैल 2021 को उसकी शादी लवकुश नगर थाना क्षेत्र के गांव नगरौली की रीना पाल से हुई थी। परिवारों ने यह शादी तय की थी। हिंदू रीति-रिवाज से नंदू और रीना परिणय सूत्र  में बंधे थे। नंदू का कहना है कि शादी के तीन दिन बाद पत्नी मायके गई थी। तब से लौटने को तैयार ही नहीं है क्योंकि वह उसकी तरह सुंदर नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

नंदू का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया तो उसने सीधे-सीधे इनकार कर दिया। इतना ही नहीं गिड़गिड़ाने की नौबत आई तो लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर पीट दिया। पिछले बुधवार को भी ऐसा ही हुआ था। वह थानों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही। इसी वजह से वह एसपी से शिकायत करने गया था। 

अब थानों के चक्कर लगा रहा है पति
नंदू ने बताया कि जब ससुराल वालों ने उसे पीटा तो वह लवकुशनगर थाने में गया था। वहां उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो वह छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंचा। उसने अपने आवेदन में पत्नी को वापस दिलाने और मारपीट करने वाले ससुराल के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें