प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व इस बार एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 247 पक्षी प्रजातियां पाई गई हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में पक्षी सर्वेक्षण के परिणाम आ गए हैं। यहां 247 पक्षी प्रजातियां पाई गई हैं। वहीं पहली बार व्हाइट टेल्ड आईओरा होने के भी प्रमाण मिले हैं।
बता दें कि मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। भारत के विभिन्न राज्यों के 60 स्वयंसेवकों ने 4 से 6 मार्च 2022 तक पन्ना टाइगर रिजर्व के पूरे कोर और बफर क्षेत्र में घूमकर यह रिपोर्ट पेश की है। टीम ने 3 दिन तक पन्ना टाइगर रिजर्व में रहकर कैंपों में रहकर, वन क्षेत्र, झाड़ झंकार वाले क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियों पर डॉक्यूमेंट्री तैयार की थी। प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व इस बार एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 247 पक्षी प्रजातियां पाई गई हैं। इन 247 पक्षियों में से 21 आईयूसीएन संकटग्रस्त सूची से हैं। रिपोर्ट में भारत में मौजूद 9 में से गिद्धों की सभी 7 प्रजातियां अच्छी संख्या में बताई गई हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के कई स्थानों में हमेशा कम संख्या में पाए जाने वाले धारीदार घास के पक्षी टाइगर रिजर्व के केन नदी के 55 किमी खंड के साथ अच्छी संख्या में पाए गए हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल की सूचना मिली है। बताया गया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में पक्षियों के वर्ष भर के आंकड़े प्राप्त करने के लिए मौसमी पक्षी सर्वेक्षण करेंगे। एक मानसून के दौरान, दूसरा सर्दियों के दौरान और तीसरा गर्मियों के दौरान।