फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में देखा तो कर दी 63 साल के बुजुर्ग की हत्या, आधी रात को बगीचे में थे दोनों

Tue, 31 May 2022 03:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रिटायर कर्मचारी का शव मिलने पर पहले पुलिस हार्टअटैक से मौत होना मान रहे थे, पर मृतक के परिवार शुरू से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जब रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
आरोपी पति को घटनास्थल पर लाई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रीवा में एक बुजुर्ग की हत्या के आरोप में एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि आधी रात को उसने बुजुर्ग और उसकी पत्नी को संदिग्ध हालत में देख लिया था इस लिए मार डाला। पत्नी ने लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि 63 साल के रिटायर बाणसागर कर्मचारी राजकुमार मिश्रा का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात वाली आधी रात जब वो घर लौटा तो उसे पत्नी कहीं नजर नहीं आई। बच्चों को भी कुछ पता नहीं था। तलाशते हुए वह पास ही स्थित बगीचे में पहुंचा। जहां उसने देखा कि उसकी पत्नी राजकुमार मिश्रा साथ थी। दोनों को संदिग्ध हालत में देखते ही उसका खून खौलने लगा। उसने पीछे से जाकर राजकुमार मिश्रा का गमछे से गला दबा दिया। फिर पत्नी की मदद से लाश कुछ दूर फेंक दी थी। आरोप है कि मृतक की सोने की चेन और नकदी भी लूट ली थी।
 
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक
रिटायर कर्मचारी के शव मिलने पर पहले पुलिस हार्टअटैक से मौत होना मान रहे थे, पर मृतक के परिवार शुरू से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जब रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। आखिरी बार बात होने पर महिला पर शक गया। महिला और उसके पति से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी पति ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें