फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: पचमढ़ी-ग्वालियर से ज्यादा कूल है खजुराहो, दो दिन बाद चल सकती प्रदेश में शीतलहर  

Tue, 14 Dec 2021 11:37 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज हुई। दो दिन बाद शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम रोज करवट बदल रहा है। रविवार के मुकाबले सोमवार को ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ग्वालियर के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार की रात खजुराहो सबसे ठंडा रहा। ग्वालियर और पचमढ़ी से भी अधिक।  मौसम विज्ञानियों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में बर्फबारी हो सकती है, जिससे 16 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर चलने के आसार है।  
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार के मुकाबले 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश की बात करें तो इंदौर, खंडवा और खजुराहो ही ऐसे शहर हैं जहां रविवार के मुकाबले पारे में गिरावट दर्ज हुई है। शेष सभी शहरों में न्यूनतम तापमान का पारा चढ़ा है। 

सोमवार रात को 6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, आम तौर पर ठंडे माने जाने वाले ग्वालियर और पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9 और 8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को ग्वालियर और नौगांव में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को नौगांव (7.0), रीवा (7.6), उमरिया (8.8), सीधी (9.4), मंडला (9.6) और सतना (9.9) प्रदेश के अन्य ठंडे शहर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें