फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह बने मध्यप्रदेश पुलिस के नए महानिदेशक, ऋषि कुमार शुक्ला का तबादला

Wed, 30 Jan 2019 12:56 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, भोपाल
विज्ञापन
VK Singh DGP Madhya Pradesh
विज्ञापन

1984 बैच के आईपीएस विजय कुमार सिंह अब मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया यानी महानिदेशक होंगे। ये सुगबुगाहट कांग्रेस सरकार के आने के बाद से ही थी। शासन ने अब तक डीजीपी रहे ऋषिकुमार शुक्ला को चेयरमैन मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में ये पहला मौका होगा जब किसी डीजीपी को हटाकर उनसे एक बैच के जूनियर को कमान सौंपी गई हो। वीके सिंह अब तक चेयरमैन मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन थे।

विज्ञापन


भोपाल में हुई जेल ब्रेक घटना के कुछ दिन पहले ही वे जेल महानिदेशक से होमगार्ड महानिदेशक बनाए गए थे। बीती 16 अक्टूबर को पूर्व डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला के अवकाश पर रहने के दौरान सिंह ने ही प्रभारी डीजीपी रहते हुए विधानसभा चुनाव संपन्न करवाया था। 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक वे प्रभारी डीजीपी रहे थे। 
  बताया जाता है कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति की वजह से ऋषि कुमार शुक्ला से खफा चल रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें