फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

Sat, 27 Jun 2020 05:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया में आपसी रंजिश के चलते विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला गौरक्षा प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। होशंगाबाद जिला गौरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा (35) की करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर लाठी एवं धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पिपरिया पुलिस थाना प्रभारी सतीश अंधवान ने शनिवार को बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात को करीब सात बजे उस वक्त हुई, जब विश्वकर्मा अपने दो साथियों के साथ कार से होशंगाबाद से पिपरिया लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान पिपरिया में घात लगए बैठै 10 लोगों ने विश्वकर्मा पर पहले धारदार हथियारों एवं लाठियों से हमला किया और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

अंधवान ने बताया कि विश्वकर्मा को दो गोलियां लगीं। एक उनके हाथ पर लगी, जबकि दूसरी उनके दूसरे हाथ पर लगने के बाद छाती में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में विश्वकर्मा के साथ कार में जा रहे उनके दो साथियों को भी चोटें आई हैं। अंधवान ने बताया कि वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 नामजद लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें