फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: खरगोन में मास्क न पहनने वालों को कैद में रखने के लिए दो अस्थाई जेल बनाई गई

Sat, 03 Apr 2021 12:34 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, खरगोन

सार

  • मास्क लगाने की चेतावनी का उल्लंधन करने वालों को कम से कम छह घंटे तक अस्थाई जेलों में रखा जाएगा
  • बिना मास्क लगाए पांच लोगों को घूमने पर खरगोन की अस्थाई जेल में किया गया बंद
विज्ञापन
जेल- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क लगाने की चेतावनी का उल्लंधन करने वालों को कैद करने के लिए मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दो अस्थाई जेलों की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


खरगोन जिले के एक पुलिस थाने के प्रभारी प्रकाश वास्कले ने शुक्रवार को बताया कि मास्क लगाने की चेतावनी का उल्लंधन करने वालों को कम से कम छह घंटे तक इन अस्थाई जेलों में रखा जाएगा तथा उनसे कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाएगा।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि दो अस्थाई जेलों में से एक धर्मशाला में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 100 लोगों को रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पांच लोगों को बिना मास्क लगाए घूमने पर खरगोन की इस अस्थाई जेल में बंद किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी तरह की व्यवस्था जिले के महेश्वर कस्बे के सरकारी बालक माध्यमिक शाला में की गई है और अस्थाई जेल के लिये शाला के तीन कमरे लिए गये हैं जिनमें 50 लोगों को रखा जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें