फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: प्रदेश के 6 IPS के ट्रांसफर, राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा को हटाया

Thu, 09 Jun 2022 12:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के बुधवार को ट्रांसफर आदेश जारी किए। राजगढ़ में तीन साल से पदस्थ एसपी प्रदीप शर्मा को हटा कर सेनानी 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालय पदस्थ किया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के बुधवार को ट्रांसफर आदेश जारी किए। राजगढ़ में तीन साल से पदस्थ एसपी प्रदीप शर्मा को हटा कर सेनानी 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालय पदस्थ किया है।
विज्ञापन

 
गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में 2014 बैच के आईपीएस प्रदीप शर्मा को पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिगरा के रिक्त पद का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा सिवनी से हटाए गए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक को शहडोल् का एसपी बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वहीं बालाघाट जोन के, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय का ट्रांसफर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल कर दिया है।  
 
वहीं, भोपाल मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ संजय कुमार को ट्रांसफर कर बालाघाट जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, शहडोल एसपी अवधेश कुमार को ट्रांसफर कर राजगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एक अन्य आदेश में भोपाल मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ प्रमोद वर्मा को मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक अ.अ.वि के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें