फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: आधी रात को घर में घुसकर किया कोरोना संक्रमित युवती से गैंगरेप, कमजोरी के चलते नहीं कर पाई विरोध

Sat, 15 May 2021 09:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में चोरी की नीयत से आधी रात में एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर कोरोना संक्रमित युवती से गैंगरेप किया। कमजोरी के चलते महिला विरोध भी नहीं कर पाई। बदमाश 50 हजार नकद और दो मोबाइल भी ले गए। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहर इंदौर से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। इंदौर में चोरी की नीयत से आधी रात में एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवती से गैंगरेप किया। युवती कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन थी। बदमाश 50 हजार नकद और दो मोबाइल भी ले गए। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है।  गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं।

विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी राजेश रघुवंशी को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी। गुरुवार रात 2 बजे उसकी नींद खुली, तो तीन लोग उसके पलंग के पास खड़े थे। बदमाशों ने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों और गहनों की मांग की। युवती ने  उन्हें 50 हजार रुपये और दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। कोरोना से कमजोरी के कारण युवती उनका विरोध नहीं कर पाई। पीड़िता ने बताया कि उनके हाथ में चाकू और कैंची होने के चलते हत्या के डर से मैं शोर भी नहीं मचा पाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद भी एक बदमाश सुबह 5 बजे तक उसके घर के बाहर पहरा देता रहा ताकि महिला पुलिस के पास न जा सके। सुबह उजाला होने के बाद भाग निकला। 

क्या है मामला?
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीय युवती के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने युवती का मेडिकल करवाया। युवती के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस:

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने में मुखबिरों की भी मदद ली। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ,जोकि नाबालिग हैं। दोनाें ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों में से एक की पहचान दीपक के तौर पर हुई है, जो युवती के पड़ोस में रहता था। उसने युवती को अकेला देखकर यह योजना बनाई थी। दीपक अभी फरार है। दीपक पर 20 हजार का पहले से ही इनाम है। 2 महीने पहले ही जेल से छूटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें