फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पचमढ़ी आर्मी कैंप से संदिग्धों ने चुराए दो इंसास राइफल, सीसीटीवी में हुए कैद

Sat, 07 Dec 2019 10:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
विज्ञापन
Pachmari - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी स्थित सेना के कैंप से दो इंसास रायफल और 20 कारतूस चुराने वाले दो संदिग्ध एक रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार तड़के इन संदिग्धों ने सेना के कैंप में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस संभावित ठिकानों की नाकेबंदी कर युवकों की तलाश कर रही है।

होशंगाबाद एसपी एमएल छारी ने कहा कि हमें सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक पचमढ़ी आर्मी कैंप में घुस गए और वहां से दो इंसास राइफल चुराकर ले गए। एक संदिग्ध ने ब्लैक ट्रैकसूट और ब्लैक कैप पहनी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध पिपरिया से टैक्सी के जरिए आर्मी कैंप पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे उसी टैक्सी से वापस पिपरिया आ गए। पुलिस टैक्सी ड्राइवर को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है। 

टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि पचमढ़ी से लौटते समय उनके पास क्रिकेट बैट रखने वाला बैग था जिसे वह कंधे पर टांगे हुए थे। दोनों पंजाबी में बात कर रहे थे। पुलिस ने रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें